पटना, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। बुधवार सुबह पटना का न्यूनतम तापमान 24़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में बारिश होने तथा शेष हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का बुधवार को अधिकतम तामपान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना के अलावा, बुधवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24़ 2 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.1 डिग्री और पूर्णिया का 21़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36़ 2 डिग्री सेल्सियस, गया का 36़ 9 डिग्री तथा पूर्णिया का 32़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में 15़ 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath