ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारत दौरे पर आए ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री अस्लोव सिरोजिदिन मुहरिदिनोविच ने बुधवार को यहां प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “विदेश मंत्री अस्लोव सिरोजिदिन मुहरिदिनोविच और सुषमा स्वराज के बीच प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई।”

उन्होंने कहा, “घनिष्ठ तथा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए सुषमा ने ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री मुहरिदिनोविच की अगवानी की।”

मुहरिदिनोविच पांच दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493