ताइक्वांडो लीग के लिए अबरार को सौंपी गई दिल्ली की कमान

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। त्यागराज स्टेडियम में 16 से 18 मई के बीच आयोजित होने वाले इंडिया ताइक्वांडो लीग (आईटीएल) के पहले संस्करण में दिल्ली की टीम ‘आर्यन वर्ल्ड’ की कमान अबरार खान को सौंपी गई है।

अबरार 2011 में आयोजित हुए विश्व चैम्पियनशिप के फाइनवेट वर्ग (54 किलोग्राम) में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

आईटीएल के पहले संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताते हुए अबरार ने कहा, “मुझे यह मौका देने के लिए मैं आर्यन वर्ल्ड टीम के मालिकों का शुक्रगुजार हूं। मेरी कोशिश होगी कि मैं अपनी योग्यता के अनुसार टीम को बेहतर नेतृत्व दे सकूं।”

अबरार ने बताया, “हमारी टीम में उत्तराखंड के आमिर खान और इमरान अली, हरियाणा के अमरजीत, दिल्ली के रोहन कुमार, उत्तर प्रदेश की श्रद्धा दीक्षित, असम की रेखा रानी और संजू बोरो जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493