मध्य प्रदेश में बारिश से मौसम सुहावना

भोपाल, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई हल्की बारिश से गुरुवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

अरब सागर से आ रही नमी राज्य के मौसम में बदलाव लाई है। इसी नमी की वजह से राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से बदली छाई हुई है। हवा में ठंडक है।

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, इंदौर में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.2 डिग्री और जबलपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 38.9 डिग्री और जबलपुर में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493