मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अजय देवगन की बहुत प्रतीक्षित ‘शिवाय’ फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है। इसमें अजय एक संरक्षक, परिवर्तक और विध्वंसक के रूप में नजर आ रहे हैं।
पोस्टर फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रिलीज किया गया।
आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा गया, “क्या आप लोगों ने ‘शिवाय’ फिल्म का अद्भुत मोशन पोस्टर देखा? यह आ गया है।”
फिल्म के ट्रेलर में अजय ने खूब डोले-शोले दिखाए हैं। फिल्म फिलहाल बन रही है।
अजय देवगन निर्मित ‘शिवाय’ से अभिनेत्री सायरा बानो-दिलीप कुमार की भांजी सायशा सैगल फिल्मों में कदम रख रही हैं।
अजय फिलहाल अपनी फिल्म ‘दृश्यम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
dharmpath.com dharmpath