निषादों को भरमाने चली है वर्णवादी भाजपा : लौटन राम

निषाद ने कहा, “आज की तारीख में यदि देश में लोकसभा का चुनाव हो जाए तो भाजपा को 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी।”

उन्होंने कहा कि 17 मई को भाजपा वीर एकलव्य जयंती का आयोजन करने जा रही है, जो उप्र में अतिपिछड़ों में सर्वाधिक अबादी वाले निषाद, बिंद, कश्यप, मांझी, रैकवार, तुरेहा आदि को भरमाने की राजनीति का हिस्सा है।

निषाद ने कहा, “वर्णवादी भाजपा अब वीर एकलव्य की जंयती मनाकर समाज को भ्रंमित करने में लगी है। जगह-जगह डॉ. भीमराव अम्बेडकर जंयती मनाने के बाद भाजपा को वीर एकलव्य जयंती मनाने की चिंता हुई है, जो वोट बैंक की राजनीति है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को रामभक्तों की पार्टी बनती है, लेकिन सच ता यह है कि उसने राम की नैया पार लगाने वाले महाराज गुहराज निषाद व रामभक्त बलिराम केवट के वंशजों को बर्बाद करने के सिवाय इनके हित में कोई काम नहीं किया।

निषाद ने कहा कि यदि भाजपा रामभक्त है और एकलव्य को आदर्श मानती है तो वह महाराज गुहराज निषाद की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे और द्रोणाचार्य व अर्जुन पुरस्कार की भांति एकलव्य पुरस्कार शुरू करे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई साम्यता नहीं है। वह जो कहती है, ठीक उसके उल्टा काम करती है।

लौटन राम ने कहा कि जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री बने तो तत्कालीन केंद्रीय कल्याण मंत्री सीताराम केसरी (कांग्रेस) ने राज्य सरकार से निषाद, मल्लाह, केवट, मांझी, बिंद, धीवर, धीमर, गोडिया, कहार, बाथम आदि को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव मांगा था, मगर कल्याण सिंह ने कह दिया कि राज्यपाल ने प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी, जो बिल्कुल झूठा बयान था।

उन्होंने ने कहा कि जनता दल सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बालू, मौंरग खनन का पट्टा निषाद, मछुआरा जातियों को देने का शासनादेश दिया, मगर 1992 में कल्याण सिंह ने मछुआरों का अधिकार खत्म कर सार्वजनिक नीलामी का शासनादेश दे दिया। यही नहीं, कल्याण सिंह की सरकार ने मत्स्याखेट व शिकार माही के लिए गंगा सहित प्रदेश की नदियों को नीलाम करने का आदेश कर दिया था।

निषाद ने कहा कि इसके अलावा भाजपा के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999-2000 में चिल्का झील (ओड़िशा) में झींगा मछली पकड़ने का ठेका मछुआरों को न देकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को दे दिया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा वर्णवादी पार्टी है और सिर्फ सवर्णो के हित में काम करती है, अन्य वर्णो के लोगों को सिर्फ भरमाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493