बिहार : नहर में गिरी कार, दंपति की मौत

औरंगाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार नहर में गिर गई, जिससे एक दंपति की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बारुण के थाना प्रभारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि भोजपुर जिले के करथ गांव निवासी सुनील सिंह अपनी पत्नी संध्या देवी तथा तीन बच्चों के साथ कार से झारखंड के धनबाद से अपने गांव लौट रहे थे, तभी डेंगरा नहर के पास कार से उनका नियंत्रण छूट गया और कार नहर में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही सुनील और संध्या की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सासाराम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493