सेविला चौथी बार यूरोपा लीग फाइनल में पहुंचा

फ्लोरेंस, 15 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब सेविला चौथी बार यूरोपा लीग के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा है।

सेविला ने गुरुवार को यहां खेले गए दूसरे चरण के सेमीफाइनल मुकाबले ेमं फियोरेंटीना को 2-0 से हराया। पहले चरण के सेमीफाइनल मैच में सेविला 3-0 से विजयी रहा था।

इस तरह सेविला 5-0 के कुल अंतर के साथ फाइनल में पहुंचने में सफल रहा, जहां उसका सामना यूक्रेन के क्लब डनिप्रो से होगा। यह मैच 27 मई को वार्सोविया में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493