प्रधान के नेतृत्व में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल मेक्सिको, कोलंबिया जाएगा

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेर्ंद्र प्रधान के नेतृत्व में कारोबारी प्रतिनिधिमंडल मेक्सिको और कोलंबिया जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल 18 मई से 22 मई के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में अपने समकक्षों से मुलाकात करेगा।

बयान के मुताबिक, “यह प्रतिनिधिमंडल मेक्सिको और कोलंबिया के ऊर्जा उद्योग जगत के अपने समकक्षों से मुलाकात करेगा और संयुक्त रूप से अपतटीय क्षेत्रों के विकास, ऑनशोर तेल एवं गैस क्षेत्रों, हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग सेवाओं में साझेदारी सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेगा।”

प्रतिनिधिमंडल में सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रमों के अलावा, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की तरफ से निजी क्षेत्र की एक उपस्थिति का भी समन्वयन किया जा रहा है।

पेट्रोलियम मंत्री प्रधान मेक्सिको और कोलंबिया के ऊर्जा मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं और उनसे इस क्षेत्र से जुड़ी नीतियों पर चर्चा कर सकते हैं।

इस प्रतिनिधिमंडल में उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष बी.अशोक, ओएनजीसी विदेश के प्रबंध निदेशक एन.के. वर्मा, कैर्न इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ मयंक अशार, अडानी गैस के सीईओ, राजीव शर्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अतुल लॉल प्रमुख हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493