निर्मला सीतारमण बंगाल में चाय उद्योग के हितधारकों से मिलेंगी

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी में चाय उद्योग के हितधारकों से मिलेंगी, ताकि इस क्षेत्र की समस्याओं से वह परिचित हो सकें।

भारतीय चाय बोर्ड के चाय विकास विभाग के निदेशक एस.सुंदरराजन ने आईएएनएस को बताया, “वह राज्य में दो चाय बागानों का भी दौरा करेंगी और रविवार को इस क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए चाय उद्योग के हितधारकों के साथ बैठक करेंगी।”

वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में ‘रेड बैंक टी एस्टेट’ और ‘सुंदरनगर टी एस्टेट’ का दौरा करेंगी।

उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण पहले ही समस्याओं पर चर्चा करने और स्थिति को समझने के लिए असम में गुवाहाटी के चाय बागानों का दौरा कर चुकी हैं।

कई चाय उत्पादक कंपनियों ने इस साल उम्मीद से कम बारिश की वजह से चाय के उत्पादन के प्रति चिंता व्यक्त की है।

मैकलियॉड रसेल के कमल बहेती ने एक अन्य अवसर पर आईएएनएस को बताया था, “हमें उम्मीद है कि इस साल बारिश बेहतर रहेगी और चाय का उत्पादन स्तर काफी अच्छा रहेगा।”

इंडियन टी एसोसिएशन (आईटीए) के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में 2014 में चाय का उत्पादन 1.5 करोड़ किलोग्राम कम रहा था।

बारिश के अलावा, राज्य में श्रमिकों की समस्याओं की वजह से भी चाय बागानों पर दबाव पड़ रहा है, जिस वजह से राज्य में सात चाय बागान बंद हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493