जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मनोज यादव अपने बेटे आकाश को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। कोट पुल के पास बने टोल प्लाजा पर उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई।
वह सड़क पर नीचे गिर गए। इसी बीच एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath