प्रधान सोमवार को मैक्सिको, कोलम्बिया के लिए रवाना होंगे

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्तंत्र प्रभार) धर्मेद्र प्रधान सोमवार को मेक्सिको और कोलंबिया के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

इस दौरान प्रधान हाईड्रोकार्बन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक सम्पर्कों पर जोर देंगे।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधान दोनों लातिन अमेरीकी देशों में हाईड्रोकार्बन उद्योग के नेताओं तथा वहां के पेट्रोलियम मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, इंडियन ऑयल के अध्यक्ष, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा हाईड्रोकार्बन महानिदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

बयान के अनुसार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा देश की आर्थिक और जनसांख्यिकीय वृद्धि को देखते हुए काफी महत्पूर्ण है। इससे हाईड्रोकार्बन उत्पादन करने वाले महत्वपूर्ण देशों के साथ आयात और ऊर्जा साझेदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में मैक्सिको और कोलम्बिया भारत के बेहद महत्वपूर्ण आर्थिक और ऊर्जा साझेदार हैं।

उल्लेखनीय है कि ओएनजीसी विदेश के पास कोलम्बिया में सात तेल एवं गैस ब्लॉक हैं। भारत इन दोनों देशों से लगभग एक करोड़ मीट्रिक टन कच्चे तेल का आयात करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493