गुड़गांव, 17 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की निलंबित महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि साइबर सिटी गुड़गांव में एक आदमी ने उसके साथ बंदूक के बल पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।
महिला सिपाही (38) की शिकायत पर डीएलएफ-2 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि डीएलएफ-2 इलाके में एक गेस्ट हाउस में सलीम नामक व्यक्ति ने बंदूक के बल पर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। महिला गुड़गांव की राजीव कालोनी की रहने वाली है।
महिला ने कहा, “मेरे साथ सबसे पहले 2012 में और अभी हाल में बंदूक के बल पर दुष्कर्म किया गया।”
उन्होंने पुलिस को बताया कि इस अपराध में सलीम के चार दोस्त-शमीम, अकबर, अलीशेर और करीम ने भी मदद की। सलीम दिल्ली का रहने वाला है।
आरोपियों की उम्र 35-40 के बीच है। वे सभी प्रॉपर्टी और ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “महिला को दिल्ली पुलिस ने निलंबित किया था। उस पर दिल्ली में घूस लेने का भी मामला दर्ज है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath