राज्य से बाहर की संपत्ति को संवारेगी सरकार : शिवराज

भोपाल, 17 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुंबई में राज्य सरकार के निर्माणाधीन भवन ‘मध्यालोक’ और अन्य संपत्तियों का दौरा करने के बाद कहा कि मध्य प्रदेश की अन्य राज्य में स्थित सम्पत्ति का विवरण इकट्ठा कर उसका बेहतर उपयोग किया जाएगा और जरूरत होने पर पुनर्निर्माण भी किया जाएगा।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री चौहान नवी मुम्बई के वाशी में निर्माणाधीन ‘मध्यालोक’ पहुंचे। उन्होंने इस पांच मंजिला इमारत के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। पांच मंजिला यह भवन जुलाई, 2016 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान कोलाबा स्थित ‘एडवर्ड विला’ में भी गए। यहां पर निर्माणाधीन अति-विशिष्ट विश्राम-गृह का भी उन्होंने अवलोकन किया। इस मौके पर चौहान ने कहा कि निर्माणाधीन भवन में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए और सौर ऊर्जा तथा रेन हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी की जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव एस़ क़े मिश्र, आवासीय आयुक्त आऱ क़े चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493