कटारिया का कहना है कि बस्तर में उस दिन बहुत गर्मी थी, ऐसे में सूट पहनकर कार्यक्रम की तैयारियां व्यावहारिक बात नहीं थी।
ज्ञात हो कि उस दिन उन्होंने नीली शर्ट, काला ट्राउजर और काला लेदर सूट पहना था। इस संबंध में हालांकि एक अंग्रेजी अखबार को भेजे गए मैसेज में वाट्सएप ग्रुप को किसी भी तरह का संदेश देने से अमित कटारिया ने इनकार किया।
प्रधानमंत्री 9 मई को दंतेवाड़ा और बस्तर पहुंचे थे। इस दौरान जगदलपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा के कलेक्टर ने प्रधानमंत्री की अगवानी की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अमित कटारिया उस समय धूप से बचने के लिए काला चश्मा भी लगाए हुए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने कटारिया को ऑल इंडिया सर्विस कंडक्ट रूल्स के विपरीत माना था तथा दंतेवाड़ा के कलेक्टर देव सेनापति को ड्रेस कोड का उल्लंघन करने को लेकर नोटिस दिया था।
dharmpath.com dharmpath