उप्र : जायरीनों की बसों पर पथराव, तनाव

जायरीनों में एक ने बताया कि दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जलसे में हिस्सा लेकर वे लोग बस से लौट रहे थे। काठा-मवीकला गांव के बीच इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इससे कई लोग जख्मी हो गए।

बसों में सवार लोग किसी तरह बागपत पहुंचे और बस से उतरकर उन्होंने राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगा दिया। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन घटना से गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और किसी तरह जाम खुलवाया।

पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। इलाके में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493