आगरा में युवती सपा नेता से भिड़ी

आगरा, 19 मई (आईएएनएस)। ताजनगरी में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता के काफिले की एक कार आगे चल रहे एक युवती के दोपहिया वाहन से लड़ गई। इस पर भड़की युवती सपा नेता से भिड़ गई। युवती का आरोप है कि नेता के अंगरक्षक ने उसे आंख मारी।

इस घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया, जिसका लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। यह घटना रविवार की है। युवती एक चिकित्सक से मिलने जा रही थी। रास्ते में सपा के स्थानीय नेता अभिनव शर्मा की कार से उसके दोपहिया वाहन को हलकी टक्कर लगी, जिसके बाद वह नीचे गिर पड़ी।

शर्मा साल 2012 का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं और आगरा में एक पब्लिक स्कूल का संचालन करते हैं।

युवती के मुताबिक, कार में सवार एक सुरक्षाकर्मी ने उस पर अशिष्ट टिप्पणी की और उसे आंख मारी। जब उसने इसकी तस्वीर लेने की कोशिश की, तो एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया।

इसके बाद गुस्साई युवती शर्मा की कार पर चढ़ गई, बोनट पर लगे पार्टी के झंडे को उखाड़ फेंका और कार के विंडशिल्ड को तोड़ दिया।

युवती का रौद्र रूप देखकर कार सवार नेता व उनके सुरक्षाकर्मी अवाक रह गए।

यह हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग एक घंटे तक चलता रहा। इस दौरान लोगों ने नारे लगाए और यातायात अवरुद्ध कर दिया, जिसके बाद पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

ज्ञात सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच मध्यस्थता के बाद महिला ने पुलिस थाने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद शर्मा ने कथित तौर पर माफी मांगी और तोड़े गए मोबाइल फोन के लिए क्षतिपूर्ति दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश डी. मोदक ने बताया कि युवती और उसके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाण्गी।

वहीं, पुलिस अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि यह उत्पीड़न का मामला नहीं है, बल्कि सड़क पर रास्ता न देने के कारण हुआ विवाद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493