लैंगर नहीं बनेंगे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच

मेलबर्न, 19 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जस्टिन लैंगर के भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में जुड़ने की संभावनाएं लगाई जा रही थीं, लेकिन तमाम अटकलों के दरकिनानर करते हुए लैंगर ने मंगलवार को वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (डब्ल्यूएसीए) से अपना अनुबंध और दो साल के लिए बढ़ा लिया।

लैंगर ने हालांकि कहा कि परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारी के कारण वह अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ जरूरत के अनुसार यात्रा नहीं कर सकते।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार लैंगर ने कहा, “मेरा नाम बड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ जोड़ा गया. यह खुशी की बात है लेकिन परिवार के लिहाज से मेरे लिए ऐसा करना सही नहीं है। साथ ही वेस्टर्न आस्ट्रेलिया और क्रिकेट आस्ट्रेलिया में भी काफी काम किया जाना बाकी है।”

लैंगर के अनुसार, “आस्ट्रेलियाई टीम के साथ पहले खिलाड़ी और फिर एक कोच के तौर पर 20 साल से ज्यादा समय तक विभिन्न दौरों पर रहने के बाद मैं परिवार की जिम्मेदारी भी निभाना चाहता हूं।”

लैंगर ने साफ किया कि वह भी अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ कोच की भूमिका निभाना चाहते हैं, लेकिन यह समय और भविष्य में मिले मौकों पर निर्भर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493