चीन पहला योग कॉलेज स्थापित करेगा

बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। चीन में पहला योग कॉलेज युन्नान युनिवर्सिटी ऑफ नेशनैलिटीज में स्थापित होगा। यह जानकारी मंगवार को एक मीडिया रपट में दी गई।

दैनिक समाचारपत्र ‘चाइना डेली’ की रपट के मुताबिक, इस कॉलेज द्वारा चीन में भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार की उम्मीद है। इसमें सितंबर से विद्यार्थियों को दाखिला देने की योजना है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 से 16 मई तक के चीन दौर के दौरान 15 मई को युन्नान युनिवर्सिटी ऑफ नेशनैलिटीज एवं इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स के बीच योग कॉलेज के लिए सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे।

यह ज्ञापन भारत-चीन के संयुक्त बयान में सूचीबद्ध किया गया था।

यह योग कॉलेज भारत के योग गुरुओं को आमंत्रित करेगा। योग कराने के अलावा इसमें भारतीय संस्कृति एवं दर्शनशास्त्र पर भी पाठ्यक्रम होंगे।

इस कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। वहीं, पात्र विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493