दिल्ली : मुख्यमंत्री से तकरार को लेकर उपराज्यपाल मिले राष्ट्रपति से

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि उन्होंने नगर प्रशासन में वरिष्ठ नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर उपजे विवाद से राष्ट्रपति को अवगत कराया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद ने सोमवार को चरम रूप ले लिया था।

नजीब जंग ने सोमवार को एक चिट्ठी लिखकर प्रधान सचिव (सेवाओं) आनिंदो मजुमदार का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री केजरीवाल के सचिव राजेंद्र कुमार को सौंपने से इनकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493