लक्मे फैशन वीक-2015 26 अगस्त से

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्लू) का सर्दी संस्करण-2015 मुंबई के पैलाडियम होटल में 26 अगस्त से शुरू होगा।

आयोजकों की ओर से एलएफडब्लू 2015 के जरिए देश और वैश्विक स्तर पर बेहतरीन संग्रहों को पेश करने का वादा किया गया है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने जारी बयान में कहा, “देश का अग्रणी फैशन आयोजन, लक्मे फैशन वीक फैशन जगत में 15 वर्षो से आयोजित हो रहा है और इसका आगामी संस्करण एलएफडब्लू डब्लूएफ 2015 में अग्रणी फैशन डिजाइनरों, युवा प्रतिभाओं और बेहतरीन फैशन शो के जरिए भारतीय फैशन को पेश किया जाएगा।”

एलएफडब्लू का आयोजन हर छह महीने में किया जाता है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन लक्मे और आईएमजी रिलायंस द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493