हैदराबाद, 20 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद में बुधवार को एटीएम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बंदूक दिखाकर युवती से रुपये और गहने छीन लिए।
घटना यूसुफगुड़ा इलाके में सुबह करीब 7.30 बजे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर हुई, जहां युवती रुपये निकालने गई थी।
बंदूकधारी व्यक्ति ने युवती को डराने के लिए दो राउंड गोलियां चलाई और उससे रुपये व गहने छीनकर भाग गया।
युवती ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना के बाद से इलाके के लोग काफी घबराए हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि वे अपराधी का सुराग हासिल करने के लिए एटीएम के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath