एयरएशिया इंडिया की दिल्ली से नई उड़ानें गुरुवार से

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया ने बुधवार को कहा कि नई दिल्ली से बेंगलुरू, गोवा और गुवाहाटी के लिए नई उड़ानें गुरुवार से शुरू होंगी।

कंपनी इन मार्गो पर आकर्षक ऑफर दे रही है, जिसके तहत नई दिल्ली-बेंगलुरू/गोवा मार्ग पर किराया कम से कम 1,700 रुपये और नई दिल्ली-गुवाहाटी मार्ग पर यह किराया कम से कम 1,500 रुपये होगा।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिट्ट चांडिल्य ने कहा, “हम नई दिल्ली आने और इसे उत्तरी क्षेत्र का केंद्र बनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।”

उन्होंने कहा, “नई दिल्ली के बाजार में हमारा प्रवेश इस बात का संकेत है कि हमें अपने कारोबारी मॉडल और प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है और यह कि हम अत्यधिक संतृप्त बाजार में आ सकते हैं और कम सेवा वाले गंतव्यों के लिए सेवा देकर बाजार का विस्तार कर सकते हैं।”

चांडिल्य ने कहा, “हम अपने उत्तरी और दक्षिणी दोनों ही केंद्रों से पूरे देश में अपने नेटवर्क का विस्तार करते रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493