कान्स : ‘मसान’ को मिले स्वागत से ऋचा हुईं भावुक

कान्स, 21 मई (आईएएनएस)। 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में भारतीय फिल्म ‘मसान’ का जोरदार तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ऐसा स्वागत पाकर इसके निर्देशक नीरज घैवन और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भावुक हो गए।

ऋचा ‘मसान’ में मुख्य भूमिका में हैं। मंगलवार रात कान्स समारोह में इसकी स्क्रीनिंग के बाद ऋचा ने इस बारे में ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। ऋचा ने पिछली दफा अपनी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के लिए कान्स समारोह में शिरकत की थी।

ऋचा ने मंगलवार रात तालियों की गड़गड़ाहट वाली एक वीडियो के साथ एक ट्वीट में लिखा, “पांच मिनट तक तालियों के साथ जोरदार स्वागत पाकर भावुक हो गईं। सभी को शुक्रिया। घवन, पहला धन्यवाद आपको।”

‘मसान’ की स्क्रीनिंग कान्स समारोह के आधिकारिक ‘अनसर्टेन रिगार्ड’ भाग में हुई।

वहीं, घवन ने गौरवान्वित करने वाले इस पल को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “लगातार बजती तालियों से भाव-विह्वल हो गया। सभी को धन्यवाद।”

वाराणसी की पृष्ठभूमि वाली ‘मसान’ एक छोटे से कस्बे के चार लोगों की कहानियां है। इसमें श्वेता तिवारी, संजय मिश्रा और विकी कौशल भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493