मंदीप मेरे लिए मैन ऑफ द मैच : डिविलियर्स

पुणे, 21 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में बुधवार को इलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात देने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने अपना मैन ऑफ द मैच अवार्ड साथी खिलाड़ी मंदीप सिंह को उपहार में दे दिया।

बुधवार के मैच में डिविलियर्स ने 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जबकि मंदीप ने अंत तक नाबाद रहते हुए 54 रन बनाए थे।

रॉयल चैलेंजर्स ने बुधवार को हुए मैच में डिविलियर्स और मंदीप ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की तेज साझेदारी कर रॉयल चैलेंजर्स को 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, जवाब में रॉयल्स टीम 19 ओवरों में 109 रनों पर ढेर हो गई थी।

मैच के बाद डिविलियर्स ने कहा, “मैं पिछली कुछ पारियों में ठीक प्रदर्शन नहीं कर सका था। मुझे समझ ही नहीं आया कि हम 180 के स्कोर तक कैसे पहुंच गए।”

डिविलियर्स ने कहा, “मंदीप ने जिस अंदाज में खेला वह उन्हें मैन ऑफ द मैच बनाता है। वास्तव में मुझे मिली ट्रॉफी मंदीप को ही जाएगी।”

शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में दो बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाले मुकाबले पर डिविलियर्स ने कहा, “सुपर किंग्स कई बार खिताब जीत चुके हैं और हमें पता है कि अब हम एक मजबूत टीम के सामने हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493