कोलकाता की बिजली कंपनी 24 घंटे में देगी कनेक्शन

कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। कोलकाता की एक निजी बिजली कंपनी सीईएससी लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसकी योजना आवेदन करने के 24 घंटों के अंदर राज्य में कनेक्शन मुहैया कराने की है।

कंपनी के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने यहां संवाददाताओं को बताया, “शुरुआत में हमने एक आवेदनकर्ता को आवेदन करने के 24 घंटों के भीतर कनेक्शन दिया था और इसे फिर से शुरू कर मार्च 2016 तक सभी को कनेक्शन देने की योजना है।”

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, जब भारत में एक बिजली कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है।

सीईएससी लिमिटेड कंपनी ने बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत करने के लिए पिछले दो वर्षो में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

संजीव ने कहा, “हम वितरण और बढ़ाने के लिए आने वाले 18-24 माह में और 2,000 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।”

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सीईएससी लिमिटेड को देश की सर्वाधिक उपभोक्ता-उन्मुख कंपनी बनाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493