चेन्नई, 21 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी की तमिलनाड़ु इकाई ने यहां गुरुवार को पार्टी के दिवंगत नेता राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष ई.वी.के.एस. ईलंगोवन और वरिष्ठ नेताओं ने यहां पार्टी मुख्यालय में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नेताओं ने यहां राजीव गांधी की प्रतिमा को फूल मालाएं भी पहनाईं।
श्रीपेरंबदूर में स्थित राजीव गांधी स्मारक पर पार्टी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और राजीव यात्रा टॉर्च भी प्राप्त की।
राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई, 1991 को चेन्नई के करीब श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली में एक आत्मघाती महिला हमलावर ने उन्हें बम से उड़ा दिया था।
dharmpath.com dharmpath