बिहार : सड़क हादसे में 6 की मौत (लीड-1)

मुंगेर/लखीसराय, 21 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर और लखीसराय जिले में गुरुवार को अलग-अलग सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि लखीसराय जिले के भंडार गांव से एक बाारात शेखपुरा गई थी, जहां विवाह समारोह में शामिल होकर कई बाराती एक जीप पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिसमा गांव के पास चालक का गाड़ी से संतुलन खो गया और जीप सड़क किनारे एक गड्ढ़े में जाकर पलट गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल मे भर्ती कराया है।

उधर, मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बेकाबू एंबुलेंस सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

मुंगेर के सहायक पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुरबसराय में तेज गति से आ रही एक एंबुलेंस सड़क किनारे स्थित झुनिया देवी के घर में घुस गई। इस दौरान घर के बाहर सो रहे दो लोग इसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में सात अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हलत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद एंबुलेंस चालक फरार बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493