उप्र : अष्टधातु की कीमती मूर्तियां चोरी

महंत भीखम भारती ने लगभग सौ वर्ष पूर्व अपने घर के बगल में शिव मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के जर्जर हो जाने के कारण लगभग एक वर्ष पूर्व पुलिस अभिरक्षा में वहां स्थापित राम व सीता की मूर्तियों को पिरैला स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया था।

मूर्तियों की सुरक्षा के लिए तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा दो होम गार्ड के जवानों को तैनात किया गया था। कुछ दिन पहले होम गार्ड के जवानों की ड्यूटी हटा ली गई। घर व मंदिर की देखभाल का जिम्मा गांव के ही लोगों पर था।

मंदिर का दरवाजा टूटा देख व उसमे स्थापित राम व सीता की मूर्तियां गायब देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। मंदिर के केयरटेकर ने मंदिर से मूर्तियों के गायब हो जाने की पुलिस को दी।

मुकामी पुलिस, फॉरेंसिक विभाग व पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493