राष्ट्रपति भवन परिसर में शुक्रवार से वाई-फाई चालू

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन परिसर में 24 प्रमुख स्थलों पर वाई-फाई सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए 30 वाई-फाई एक्सेस प्वाइंट बनाए गए हैं।

यहां पर गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया गया, “वाई-फाई सुविधा राष्ट्रपति भवन परिसर में रहने वाले लोगों के लिए मुफ्त में अथवा मामूली दर चुकाकर इंटरनेट उपलब्ध कराने की दृष्टि से शुरू की जाएगी।”

इस दौरान केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद और अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493