भोपाल, 22 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज धूप है। मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान लू के साथ-साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।
राज्य में लोग गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान लू का असर बना रहेगा। भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री, इंदौर में 26.5 डिग्री, ग्वालियर में 25.5 डिग्री और जबलपुर में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले, गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, इंदौर में 42.6 डिग्री, ग्वालियर में 43.9 डिग्री और जबलपुर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath