‘छोटू उस्ताद’ के लिए ऑडिशन 24 मई को

भारती ब्रदर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के ऑडिशन का प्रथम चरण गाजियाबाद में 24 मई को शुरू होगा, जिसमें विशेषकर बाल कलाकारों का चयन किया जाएगा। इस फिल्म के लिए 14 से 18 वर्ष तक के कलाकारों का चयन होगा।

फिल्म के निर्देशक संजय भारती ने प्रेस-वार्ता में बताया कि ऑडिशन राजनगर के दुर्गा टावर में 24 मई को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य आयु वर्ग के लोगों का भी ऑडिशन लिया जाएगा।

निर्देशक भारती ने बताया कि फिल्म छोटू उस्ताद मुख्य रूप से उन बच्चों पर आधारित है, जो किसी कारण से अपने माता-पिता से बिछुड़ जाते हैं और फिर उनकी जिंदगी में क्या-क्या मुश्किलें आती हैं।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग-ए-इश्क’ के मुख्य कलाकार भी फिल्म में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कलाकारों के चयन के बाद जून माह में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और बाल दिवस (14 नवंबर) पर इसे रिलीज किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493