बंगाल में सड़क दुर्घटना, 2 मरे

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में शनिवार को एक तेल टैंकर की टक्कर बस से हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना जिले के झारग्राम क्षेत्र के पास बलीभाषा में हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “जमशेदपुर से कोलकाता आ रही बस तेल टैंकर से टकरा गई। टैंकर में तत्काल आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर चोटों के साथ 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493