सासाराम, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित रोहतास जिले के मॉडल थाना क्षेत्र के एक घर से पुलिस ने करीब 1,500 डेटोनेटर बरामद किए हैं। इस मामले में हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
रोहतास के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तकिया मुहल्ला निवासी विश्वनाथ पासवान के घर पर छापा मारकर करीब 1500 डेटोनेटर बरामद किया है। पुलिस के आने की भनक लगते ही विश्वनाथ फरार हो गया।
एसपी ने आशंका जताई है कि ये डेटोनेटर नक्सलियों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घर के मालिक की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
dharmpath.com dharmpath