बंगाल में 50 किलो गांजा बरामद

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की खेप बांग्लादेश ले जाई जा रही थी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुर्शिदाबाद जिले में नरशरीपारा सीमा चौकी पर शुक्रवार को बीएसएफ की 43वीं वाहिनी ने एक विशेष अभियान के दौरान इस नशीले पदार्थ को बरामद किया गया।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “विशेष दल ने गांजे को तस्करी कर बांग्लादेश भेजने का प्रयास कर रहे तीन लोगों के एक गिरोह को रोका। बदमाश हालांकि भागने में सफल रहे, लेकिन हमने 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।”

बीएसएफ ने इस साल अब तक दक्षिण बंगाल सीमा से लगभग 370 किलोग्राम गांजा बरामद किया है और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493