राहुल ने पूर्व सैनिकों से मुलाकात की (लीड-1)

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व सैन्यकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व सैन्यकर्मियों से मुलाकात की।

‘वन रैंक वन पेंशन’ सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही मांग है।

बैठक के बाद राहुल ने कहा, “मोदी सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन यह सरकार इस मुद्दे पर अबतक कोई कदम नहीं बढ़ाई है।”

राहुल ने कहा, “थलसेना, नौसेना और वायुसेना देश की रक्षा करती है। हमने राशि जारी कर दी है और निर्णय भी लिया जा चुका है। हम इस मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाएंगे। हम सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे तथा उन्हें इसे जल्द से जल्द लागू करने के लिए कहेंगे।”

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा था कि रक्षा मंत्रालय पूर्व सैन्यकर्मियों के पेंशन की गणना के तरीकों पर विभिन्न पक्षों से वार्ता कर रहा है।

पिछले सप्ताह रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि सशस्त्र बलों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ की योजना को अगले कुछ दिनों में मंजूरी दे दिए जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493