पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी अपने गांव के बगल में एक तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए गई थी। उसके साथ घर के छोटे-छोटे बच्चे भी गए थे। शौच के लिए वह आंगन से बाहर निकली, इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे दरिंदों ने उसे दबोच लिया और उसे उठाकर एक सुनसुन स्थान पर ले गए।
आरोप है कि चारों दरिंदों ने उसके साथ बारी-बारी से मुंह काला किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
dharmpath.com dharmpath