दिल्ली में गर्म रहेगा मौसम

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह काफी गर्म रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधियां चलने का पूर्वानुमान जताया है।

दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 43 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में शनिवार का दिन भी गर्म रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493