बारिश से कश्मीर घाटी में तापमान गिरा

श्रीनगर, 24 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार रात हुई बारिश के बाद रविवार सुबह कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने सोमवार तक मौसम के तेवर तल्ख रहने की आशंका जताई है।

यहां के मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, पहलगाम में 5.6 डिग्री, गुलमर्ग व करगिल में 4 डिग्री, लेह में 5.6 डिग्री, जबकि जम्मू शहर में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा, “जम्मू क्षेत्र के कटरा शहर में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री, बटोत में 14.4 डिग्री, बनिहाल में 11.2 डिग्री और भदेरवाह शहर में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।”

उन्होंने कहा, “हमें अगले 24 घंटों के दौरान पूरी कश्मीर घाटी में बारिश होने की संभावना है, लेकिन यह बारिश हल्की से लेकर सामान्य होगी।”

कश्मीर में इस मौसम में ओलावृष्टि, आंधी एवं बारिश स्थानीय किसानों एवं फल उत्पादक किसानों की चिंता का विषय बन रही है।

खराब मौसम की वजह से अक्सर धान की फसल की बुआई में देरी होती है। इसके अलावा तेज हवा और ओलावृष्टि इसे नुकसान पहुंचाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493