खुशबू की नजर में मोदी सरकार असफल

तिरुवनंतपरम, 24 मई (आईएएनएस)। अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आईं कांग्रेस की नेता खुशबू ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का एक साल का कार्यकाल असफल रहा है।

खुशबू ने कहा कि वह एक महिला के तौर पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता का सम्मान करती हैं, लेकिन उनके अहंकार को स्वीकार नहीं करतीं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं। मैं अब कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त हूं। यदि मैं अभिनय करूं तो फिल्में समय के भीतर पूरी करने की बाध्यता होगी।”

उन्होंने कहा, “मैं निर्माताओं के लिए परेशानी खड़ी नहीं करना चाहती। मैं यही कह सकती हूं कि मेरा अभिनय करियर पूरी तरह समाप्त हो चुका है।”

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले साल जो भी वादे किए थे, सब औंधे मुंह गिर गए हैं।

खुशबू ने कहा, “सर्वाधिक प्रभावित गरीब और किसान हैं। यही दो ऐसे वर्ग थे, जिनका मोदी ने अपने शासनकाल में ध्यान रखने को कहा था। अमीर अधिक अमीर हो गए हैं और गरीब अधिक गरीब होते जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “जब संप्रग सरकार सत्ता में थी, तेल की कीमतें 160 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर थीं और पिछले एक साल में तेल की कीमत 54 डॉलर तक गिर गई है। भाजपा ने क्या किया?”

खुशबू ने कहा, “हम सब इंतजार कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में जयललिता के बरी होने के संदर्भ में भाजपा सरकार क्या करने जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493