छत्तीसगढ़ : लोक निर्माण विभाग के 6 अधिकारी निलंबित

रायपुर, 24 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग के छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये अधिकारी लोक निर्माण विभाग के राजनांदगांव संभाग में कार्यरत थे।

इन अधिकारियों पर मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहर से कन्हारपुरी और मोहर से लखौली मार्ग की कार्य आयोजना तैयार करने में विफल रहने, कार्य के प्रति उदासीनता बरतने और गुणवत्ता विहीन कार्य कराने के आरोप हैं। उन्हें इन आरोपों में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत निलंबित किया गया है।

निलंबित अधिकारियों में तत्कालीन कार्यपालन अभियंता एच.आर. ध्रुव, तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन अभियंता डी.सी. कुमार, वर्तमान कार्यपालन अभियंता बी.के. पटोरिया, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी एच.एल. कापसे, अनुविभागीय अधिकारी ए.के. श्रीवास्तव और उप अभियंता आर.के. गजपाल शामिल हैं।

निलंबन आदेश मंत्रालय से लोक निर्माण विभाग द्वारा शनिवार को देर रात जारी कर दिया गया। इस आदेश के तहत निलंबन अवधि में इन अधिकारियों को जगदलपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के बस्तर परिक्षेत्र मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493