नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिमी इलाके नरेला में रविवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर एक पुरुष और एक महिला का शव पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अब तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है तथा जांच चल रही है।
रविवार की सुबह पुलिस को फोन पर नरेला में एक कब्रिस्तान के नजदीक स्थित एक फॉर्महाउस के पीछे महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं।
पुलिस ने हालांकि किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार नहीं किया है।
शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।
इसी तरह के एक अन्य मामले में 30 वर्ष के करीब की आयु के एक पुरुष की लाश रविवार की सुबह ही नरेला पुलिस थाने के नजदीक सड़क किनारे पड़ी मिली।
पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति एक भिखारी था और लंबे समय से बीमार चल रहा था तथा ‘संभवत: बीमारी के कारण उसकी मौत हुई’।
dharmpath.com dharmpath