उप्र : एनसीआर की तर्ज पर दौड़ेगी डेमू ट्रेन

दरअसल, मुंबई-कोलकाता और एनसीआर की तरह बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, हल्द्वानी आदि स्टेशन के बीच भी अब डेमू ट्रेन रतार भरेंगी, हालांकि इसमें एक साल का वक्त लगेगा। रेल बजट 2015-16 में पांच करोड़ रुपये की राशि का ऐलान करने के बाद सीबीगंज की बंद स्लीपर फैक्ट्री की खाली भूमि पर डेमू शेड बनाने को संग-ए-बुनियाद रखने को हरी झंडी मिल गई है।

रेल राज्यमंत्री सिन्हा 26 मई को बरेली में इसकी बुनियाद रखेंगे। रेल अधिकारियों के मुताबिक 37.39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले डेमू शेड को एक साल में तैयार करने का लक्ष्य है।

शुरुआत में रुहेलखंड-उत्तराखंड की स्टेशन के बीच सात से आठ कोच की लोकल डेमू ट्रेन चलाई जाएगी। डेमू ट्रेनों का मेंटीनेंस सीबीगंज स्थित डेमू शेड में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493