मोदी ने सीबीएसई 12वीं के सफल छात्रों को दी बधाई

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कक्षा 12वीं के नतीजे सोमवार को जारी किए गए।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सीबीएसई कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने वाले सभी युवा दोस्तों को बधाई और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493