मुंबई इंडियंस ने एक भी गलती नहीं की : फ्लेमिंग

कोलकाता, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल मुकाबला हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने मुंबई की जमकर तारीफ की और कहा कि मुंबई ने फाइनल मैच में एक भी गलती नहीं की।

इडेन गार्डन्स स्टेडियम में हुए आईपीएल-8 के फाइनल मैच में मुंबई ने चेन्नई को 41 रनों से मात देकर आईपीएल का दूसरा खिताब अपने नाम किया।

मैच के बाद फ्लेमिंग ने कहा, “उन्होंने बहुत अच्छा खेला, उनका प्रदर्शन शानदार रहा। हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, क्योंकि पिच नई थी और उस पर हल्की घास भी थी। हमने पिछले कुछ मैच देखे थे जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाद में खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी और हमें भी उससे मदद मिलने की उम्मीद थी। हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसके बाद हम हार गए।”

फ्लेमिंग ने कहा, “रोहित शर्मा जबरदस्त लय में थे और लेंडल सिमंस ने तूफानी पारी खेली और हम उन्हें रोकने में नाकाम रहे। दूसरे ओवर के बाद से उनका प्रदर्शन त्रुटिरहित रहा, हालांकि हम लड़खड़ा गए। यह हमारे पिछले पांच-छह मैचों के समान ही रहा, जिनमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं कर सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493