उत्तरी, तटीय कर्नाटक में भीषण गर्मी का प्रकोप

बेंगलुरू, 26 मई (आईएएनएस)। कनार्टक के उत्तरी और तटीय क्षेत्र में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कालाबुरागी और बीदर जिले सर्वाधिक प्रभावित जिले रहे। सामान्य रूप से साल के इन दिनों में यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। यहां बारिश और बिजली कड़कने की भी संभावना है।

यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बेंगलुरू में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में यहां तापमान कुछ डिग्री बढ़ सकता है।

तटीय, दक्षिणी और उत्तरी कर्नाटक के कुछ स्थानों पर गरज के छींटे पड़ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493