हरिद्वार : 12वीं में अभिनव को जिले में दूसरा स्थान

हरिद्वार, 26 मई (आईएएनएस)। गायत्री विद्यापीठ के अभिनव गौड़ ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अभिनव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मेहनत के साथ ही गायत्री उपासना को दिया है।

अभिनव के अनुसार, बचपन से ही वह गायत्री उपासक रहा है। अपने दादाजी बृजमोहन गौड़ से प्रेरित होकर वह प्रतिदिन आधा घंटा गायत्री उपासना करता है। वह दोनों नवरात्रि में भी अनुष्ठान करता है। अपनी प्रगति के पीछे वह गायत्री विद्यापीठ के संस्थापक कुलपिता श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को मानता है।

अभिनव का कहना है, “पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से बचपन से ही उपासना के साथ स्वाध्याय का क्रम बनाए रखा जो मुझे बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायक हुआ।”

बकौल अभिनव, वह प्रतिदिन चार से छह घंटे पढ़ाई के साथ ही नियमित रूप से योगासन, स्वाध्याय और ध्यान साधना करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493