दस्तावेज लीक : 4 आरोपियों को जमानत

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित दस्तावेज लीक मामले में एक स्थानीय अदालत ने चार आरोपियों को जमानत दे दी है। अदालत के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित दस्तावेज लीक मामले में एक स्थानीय अदालत ने चार आरोपियों को जमानत दे दी है। अदालत के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुख्य महानगर दंडाधिकारी संजय खंगवाल ने दिल्ली निवासी दो भाइयों -लालता प्रसाद और राकेश कुमार- को, गाजियाबाद निवासी राजकुमार चौबे को और सरकारी कर्मचारी आशाराम को शुक्रवार को जमानत दे दी थी और प्रत्येक को 50,000 रुपये का निजी मुचलका और उतनी ही जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया था।

अदालत ने इन सभी को इस आधार पर जमानत दे दी थी कि मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

पुलिस ने पिछले महीने इस मामले में आरोप पत्र दायर किए थे और 13 व्यक्तियों को धोखाधड़ी, चार सौ बीसी, अनाधिकार प्रवेश, चोरी, और आपराधिक साजिश से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपित किया था।

अन्य नौ आरोपी, जिसमें पांच कॉरपोरेट कार्यकारी, और पूर्व पत्रकार सांतनु सैकिया शामिल हैं, जमानत पर पहले ही रिहा हो चुके हैं।

दिल्ली पुलिस ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित गोपनीय दस्तावेजों के लीक होने को लेकर 17 फरवरी को एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493