चीन : वृद्धाश्रम में लगी आग में 38 लोगों की मौत (लीड-1)

बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस)। चीन के हेनान प्रांत में स्थित एक वृद्धाश्रम में सोमवार देर रात आग लग गई, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हेनान प्रांत के लोक सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि आग शाम 7.55 बजे पिंगदिंगशान शहर की लुशान काउंटी में स्थित निजी कंग्लेयुआन वृद्धाश्रम में लगी।

अग्निकांड में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

समाचार एजेंसी सिनुहआ के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के उपचार, मृतकों के परिजनों के राहत और अग्निकांड के बाद स्थिति को बेहतर तरीके से संभालने के लिए जी जान लगाने की हिदायत दी है।

जिनपिंग ने अग्निकांड की विस्तृत जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने भी निर्देश दिए और पीड़ितों को बचाने के लिए हरसंभाव कोशिश करने का अनुरोध किया है।

वृद्धाश्रम में 51 वरिष्ठ नागरिक रहते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493