अभिनेत्री अदा शर्मा दुर्घटनाग्रस्त, अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद, 27 मई (आईएएनएस)। विक्रम भट्ट निर्देशित ‘1920’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा हैदराबाद में एक तेलुगू फिल्म की शूटिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

दुर्घटना मंगलवार को हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अदा ‘हार्ट अटैक’ एवं ‘एस/ओ सत्यमूर्ति’ जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

एक सूत्र ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “अदा एक तेलुगू फिल्म की शूटिंग के दौरान मोटरसाइकिल से गिर पड़ीं और उसके बाद एक बस की चपेट में आ गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।”

फिलहाल उनकी हालत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

कई बार फोन किए जाने के बावजूद अदा से संपर्क नहीं हो पाया है।

अदा की पिछली दो फिल्में ‘एस/ओ सत्यमूर्ति’ और ‘राणा विक्रम’ हिट रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493